फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर को 16 और डीएनबी सीटें

विज्ञापन
health,jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) की ओर से 16 और डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) सीटों की मंजूरी दी गई है। इसके साथ अब तक 140 पीजी सीटें मिल चुकी हैं, जो जम्मू-कश्मीर में मौजूदा डीएम/एमसीएच व एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों से अधिक हैं। एनबीईएमएस की ओर से उप जिला अस्पताल कुपवाड़ा के जनरल मेडिसिन विभाग को भी मान्यता दी गई है। इसमें दो सीटें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीमएसी) कठुआ, जीएमसी डोडा और सीएचसी कुपवाड़ा को जनरल मेडिसिन विभाग में दो-दो सीटों की मंजूरी दी गई है। इसी तरह जीएमसी अनंतनाग, जीएमसी राजोरी को गायनी विभाग में चार-चार सीटें मिली हैं। स्किम्स सोरा को इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में दो सीटें दी गई हैं। एनएचएम के मिशन निदेशक यासीन चौधरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में डीएनबी कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा कुल 164 आवेदन जमा किए गए थे, जिनमें से 53 को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें 140 सीटों को मान्यता देने के लिए प्रशासनिक विभाग एचएंडएमई जेएंडके, एनएचएम और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज की ओर से उचित प्रयास किए गए हैं। नए जीएमसी और जिला अस्पतालों में डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अलावा पुराने जीएमसी व अन्य प्रमुख संस्थानों में डीएनबी कोर्स शुरू होने से विशेषज्ञों की कमी को दूर करने में मदद मिल रही है। खासतौर पर डीएनबी पाठ्यक्रमों के शुरू होने से दूरदराज के जिलों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में सुधार हो रहा है। इससे दूरवर्ती संस्थानों से मरीजों के रेफर सिस्टम को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed