फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

दो माह बाद गांधीनगर अस्पताल में ओपीडी बहाल, मरीजों को राहत

विज्ञापन
health
जम्मू। संक्रमित मामलों में गिरावट को देखते हुए दो माह बाद गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी को बहाल कर दिया गया। इसमें ईएनटी, सर्जरी, आर्थो, नेत्र, मेडिसिन, गायनी, पेडियाट्रिक ओपीडी सेवा बहाल होने से सैकड़ों मरीजों को राहत मिली है। ओपीडी सेवा बहाल होने के साथ अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों को डायलिसिस सुविधा दी जाती रहेगी। अस्पताल में प्रसव के मामलों को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और संभवत ये मामले नए एमसीएच अस्पताल गांधीनगर में ही किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में एमसीएच अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है, हालांकि अस्पताल में गिने चुने ही मरीज हैं। गांधीनगर ओल्ड ब्लाक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में सीमित ही मरीज पहुंचे, जिससे आगामी दिनों में ये संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जीएमसी, सुपर स्पेशियलिटी, सीडी, साइकाइटरी के बाद गांधीनगर ओल्ड ब्लाक अस्पताल में ओपीडी सेवा बहाल होने से तवी पुल पार के हजारों की आबादी को इस अस्पताल से चिकित्सा लाभ मिलेगा। इससे पहले उन्हें जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। मौजूदा समय में जीएमसी जम्मू कोविड लेवल 1 के रूप में काम कर रहा है, लेकिन यहां भी मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर अभी तक राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल को डिनोटिफाइड नहीं किया है। इस अस्पताल में बुनियादी ढांचे का विस्तार करके भविष्य की कोविड चिकित्सा देखभाल को लेकर तैयारी की जा रही है। अलबत्ता शहर के प्रमुख अस्पतालों में ओपीडी सेवा बहाल होने से मरीजों को राहत मिली है। आगामी दिनों में एसोसिएटेड अस्पतालों में रूटीन सर्जरी भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed