फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Health facilities will be provided at major tourist places of Jammu-Kashmir, Ayush centers will open in these places

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, इन जगहों पर खुलेंगे आयुष केंद्र

Tue, 23 Mar 2021 11:28 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Mar 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Health facilities will be provided at major tourist places of Jammu-Kashmir, Ayush centers will open in these places
सांकेतिक तस्वीर

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के विभिन्न घटकों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कटड़ा, पटनीटॉप, मानसर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में विशेष आयुष केंद्र की स्थापना पर काम शुरू करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने चार 50 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों के कार्यान्वयन, आयुष्मान भारत के तहत आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थापना, आईएसएम औषधालयों और अस्पतालों का उन्नयन, आईएसएम औषधालयों की मरम्मत और नवीनीकरण, फार्मेसी और एनएएम गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान वित्तीय आयुक्त ने आयुष सफलता पर पुस्तक का विमोचन किया। निदेशक आईएसएम डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि योजना के तहत आवंटित धन का 50 फीसदी विभिन्न स्वीकृत घटकों के तहत उपयोग किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, सभी बीस जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय ने किश्तवाड़, बिलावर, कुलगाम और कुपवाड़ा में 50 बिस्तर वाले इंटीग्रेटेड आयुष अस्पताल को मंजूरी दी थी, जो निष्पादन में है। केंद्रीय विश्वविद्यालय सांबा में योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के साथ 50 बिस्तर वाला एकीकृत आयुष अस्पताल चालू वित्तीय वर्ष में स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2021-22 में 123 और आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव है। वित्तीय आयुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल अखनूर परिसर में हर्बल गार्डन की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed