फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,development,jammu news

आज मिलेगा जीएमसी में तीन मंजिला नया इमरजेंसी ब्लॉक और 50 बिस्तर वाला राजीव गांधी अस्पताल

विज्ञापन
health,development,jammu news
जम्मू। शहर में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वीरवार को लोगों को जीएमसी के 100 बिस्तर वाले नए इमरजेंसी ब्लॉक और 50 बिस्तर वाले राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल को समर्पित करेंगे। इस नए अस्पताल और इमरजेंसी ब्लॉक के खुलने से मरीजों को राहत मिलने के साथ शहर के अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों पर लोड कम होगा। बुनियादी चिकित्सा ढांचे के विस्तार को कोविड की तीसरी लहर से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमसी के नए तीन मंजिला इमरजेंसी ब्लॉक के निर्माण से जम्मू संभाग के दस जिलों की आबादी को आधुनिक इमरजेंसी सुविधाएं मिलेंगी। इस इमरजेंसी ब्लॉक में गंभीर मरीजों के लिए 60 आईसीयू बेड स्थापित किए जा रहे हैं। इस ब्लॉक के साथ जीएमसी में इमरजेंसी बिस्तर की क्षमता 300 पहुंच गई है। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए नए इमरजेंसी ब्लाक में आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए 2400 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित किया जा रहा है। नए इमरजेंसी ब्लॉक में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर युक्त बिस्तर होंगे। संभाग स्तर पर कोई भी आपात घटना या बड़े हादसे के दौरान गंभीर मरीजों को उचित इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भेजा जाता है, जिसमें इमरजेंसी में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी जाती है। नए ब्लॉक के निर्माण से बेड की क्षमता बढ़ने से मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

----------
गांधीनगर क्षेत्र को कवर करेगा राजीव गांधी अस्पताल
इसी तरह राजीव गांधी अस्पताल का बिस्तार करके इसमें 50 बिस्तर वाले नए भवन का निर्माण किया गया है। गांधीनगर ओल्ड और नए एमसीएच अस्पताल के बाद राजीव गांधी अस्पताल प्रमुख तौर पर गांधीनगर क्षेत्र को कवर करेगा। इससे लाखों की आबादी को चिकित्सा लाभ मिलेगा। अस्पताल की बेसमेंट में ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, लेबोरेटरी, ग्राउंड लेवल पर वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, पहले फ्लोर पर ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम आदि सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इससे अब प्रसव मामलों के लिए मरीजों को एसएमजीएस या गांधीनगर अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि वीरवार शाम पांच बजे उपराज्यपाल राजीव गांधी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed