{"_id":"644844996f8e81487b02e0f4","slug":"health-committee-metting-jammu-news-c-10-jam1008-101440-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऑटो में ही डालें कचरा, डंपिंग साइट पर फेंका तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऑटो में ही डालें कचरा, डंपिंग साइट पर फेंका तो खैर नहीं
विज्ञापन
डंपिंग साइट में कचरा न फेंके, आटो में डाले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में डंपिंग साइट पर कचरा फेंका तो कार्रवाई होगी। शहरवासी नगर निगम के ऑटो में ही कचरा डालें। यह चेतावनी हेल्थ सैनिटेशन एंड पीएचई कमेटी के चेयरमैन अरुण खन्ना ने बैठक में जारी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जो बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे, इन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। अधिकारियों के न होने से समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। चेयरमैन ने कहा, बिजली से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए अगली बैठक में बिजली निगम के एक्सईएन को बुलाया जाएगा। गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान होते हैं। शहर में नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। बरसात से पहले नालों से मलबा हटाया जाए।
उन्होंने संबंधित कंपनी से अभी तक कितनी स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं और कितनी लगनी बाकी हैं के बारे में अगली बैठक में जानकारी देने के लिए कहा। पंचायतघर नगर निगम के नाम करने को आरडीडी सचिव को पत्र भेजा जाएगा। इनका प्रयोग वार्ड कार्यालय के लिए हो सकेगा। सफाई साथियों के पदों को बढ़ाया जाए। मौजूदा समय में कम पद हैं। इस कारण शहर में सफाई करने में परेशानी आती है। वार्ड किराये में बढ़ोतरी होनी चाहिए। चेयरमैन ने कहा कि शहर को हराभरा बनाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना में काम जारी है।