{"_id":"63c7fe99b6816c36890a6ff0","slug":"health-chelup-camp-rspura-news-c-10-1-26857-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिविर में लोगों ने कराई आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिविर में लोगों ने कराई आंखों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आर एस पुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आंखों की जांच करने हेतु बुधवार को ब्लॉक सुचेतगढ़ की चकरोई अपर पंचायत के सरपंच शाम लाल भगत की अध्यक्षता में पंचायत भवन में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर डीडीसी सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने शिविर का उद्घाटन किया।
सूद आई सेंटर जम्मू के सहयोग से लगाए गए शिविर के दौरान काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्रों की जांच कराई तथा निशुल्क दवाइयां हासिल करने के साथ-साथ लेजर ऑपरेशन भी किए गए। डीडीसी टोनी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मकसद से यह शिविर लगाया गया है, ताकि लोगों को घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सके। सरपंच श्याम लाल भगत ने सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि डीडीसी के सहयोग के साथ इस एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें पांच सौ के करीब लोगों ने पहुंचकर अपने नेत्रों की जांच कराई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त करने के साथ-साथ लेजर ऑपरेशन की सुविधा मुहैया कराई गई।
इस मौके पर सरपंच शशि कुमार, तिलक राज भगत, नायब सरपंच रोशन लाल भगत, मनदीप चौधरी, पंच सुशील कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।