फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Health Campaign Jammu Kashmir became strong in the health sector amid covid challenges increased oxygen capacity installed more than 900 ventilators

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : जम्मू-कश्मीर कोविड चुनौतियों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में बना सशक्त, ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ी, 900 से ज्यादा वेंटिलेटर स्थापित

Thu, 31 Mar 2022 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 04:22 PM IST
सार

पीएम केयर फंड के तहत प्रदेश में 900 से अधिक वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं। रोगी बिस्तरों की क्षमता बढ़ाकर 20 हजार से अधिक हुई है।

विज्ञापन
Health Campaign Jammu Kashmir became strong in the health sector amid covid challenges increased oxygen capacity installed more than 900 ventilators
GMC Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड की चुनौतियों ने मानव जीवन को कई सीख देने के साथ स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। दो साल में जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले कई सालों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में वर्तमान में नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से ऑक्सीजन एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता एक लाख से ऊपर हो गई है। इसी तरह पीएम केयर फंड के तहत प्रदेश में 900 से अधिक वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं। रोगी बिस्तरों की क्षमता बढ़ाकर 20 हजार से अधिक हुई है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन एलपीएम की क्षमता 54525 हो गई है। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी जम्मू में 6400, चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू में 2500, गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 2200, गांधीनगर एमसीएच में 2000, एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में 5400, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में 3375, सायकाइटरी अस्पताल जम्मू में 500 एलपीएम क्षमता उपलब्ध है। इसी तरह सरकारी अस्पताल सरवाल जम्मू में 800, सीएचसी अखनूर में 500, जीएएच चौकी चौरा में 300, बीएन चोपड़ा में 1000 और डीएच सांबा में 1500 एलपीएम की क्षमता है।
विज्ञापन


जिला सांबा के जीएएच घगवाल में 300, सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा मे 4500, सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ में 3250, जिला अस्पताल पुंछ में 3250, जिला अस्पताल उधमपुर में 4000 एलपीएम की क्षमता उपलब्ध करवाई गई है। कश्मीर संभाग के चिकित्सा केंद्रों में 65766 एलपीएम की ऑक्सीजन क्षमता उपलब्ध करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू बिस्तरों की संख्या भी बढ़ी
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मई 2021 में जहां आइसोलेशन बिस्तरों की संख्या 8820 थी, जो दिसंबर 2021 तक 19783 कर दी गई। इसी तरह आईसीयू बिस्तरों की संख्या 352 से बढ़ाकर दिसंबर 2021 तक 717 कर दी गई। वेंटिलेटर युक्त बिस्तरों की संख्या 757 से बढ़ाकर 1320 की गई। ऑक्सीजन समर्थित बिस्तरों की संख्या 3987 से बढ़ाकर दिसंबर 2021 तक 5468 कर दी गई। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में जारी टीकाकरण अभियान के साथ सरकारी अस्पतालों में कोविड समर्थित बिस्तरों पर न के बराबर मरीज भर्ती हैं। 

केंद्र सरकार की ओर से मिले 904 वेंटिलेटर
जम्मू कश्मीर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पीएम केयर के तहत कोविड के दौरान 911 वेंटिलेटर दिए गए। इनमें से 904 को स्थापित कर दिया गया। इनमें से वर्तमान में 886 चलने की स्थिति में हैं। कोविड की तीनों लहरों के दौरान प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी नहीं खली है। 

हजार बिस्तर वाले दो डीआरडीओ अस्पताल की भी सुविधा
कोविड के दौरान बुनियादी चिकित्सा ढांचे में विस्तार हुआ है। जम्मू कश्मीर में 500-500 बिस्तर वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल दिए गए हैं। इसमें एक खानमोह कश्मीर और दूसरा जम्मू के भगवती नगर में स्थापित है।


बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार
जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का ऐतिहासिक विस्तार किया गया है। इसमें ऑक्सीजन समर्थित बिस्तरों, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की दोगुनी से अधिक क्षमता बढ़ाई गई है। इससे भविष्य में कोविड या अन्य संक्रमित बीमारियों की सूरत में जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को बेहतर रोगी चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मिल सकेंगी। -विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed