{"_id":"617c5d50a577e7378e3dcf81","slug":"health-camp-jammu-city-news-jmu2468714174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड प्रेशर सहित करवाएं अन्य रोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड प्रेशर सहित करवाएं अन्य रोगों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को ब्लड प्रेशर सहित अन्य रोगों की जांच करवाने का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शिविर में मरीजों को संक्रमण और वायरल बीमारियों के बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। इस मौसम में डेंगू सहित अन्य कई वायरल रोग सक्रिय हैं, जिनसे लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का लाभ उठा कर छुटकारा पा सकते हैं। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू और श्री राम मंदिर प्रबंधन के सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें खास कर दुकानदार, राहगीर और रेहड़ी-फड़ी वाले निशुल्क लाभ पा सकते हैं। कोविड की दो लहरों में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। देश-विदेश में इस चिकित्सा पद्धति पर लोगों में विश्वास बढ़ा है। आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर दवाएं शारीरिक क्षमता को मजबूत करने का काम कर रही हैं, जिससे मानव शरीर में वायरल और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ी है।
शिविर में लोगों के सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही बीमारियों के बचाव के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसलिए बड़ी संख्या में शिविर में पहुंच कर आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठाएं। शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहेगा। ऐसे शिविरों ने समाज के स्वस्थ स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
- डॉ. वंदना डोगरा, अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू