फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health camp, jammu, arniya

Jammu News: अरनिया में लोगों को बताए कैंसर के लक्षण

Sun, 09 Jul 2023 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 09 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
health camp, jammu, arniya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जीएमसी जम्मू के डॉक्टरों की टीम ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। शिविर में बीएमओ बिश्नाह शमीम अहमद चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
जीएमसी जम्मू की टीम ने एक वर्कशॉप का आयोजन कर लोगों को कैंसर के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर बहुत ही घातक बीमारी है। मनुष्य खुद ही इसकी जांच घर बैठे कर सकता है। उन्होंने बताया कि शीशे के सामने मुंह की जांच करें। अगर कोई सफेद और लाल रंग का धब्बा दिखाई देता है और वह स्थायी तौर पर बना हुआ है तो यह कैंसर हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और इलाज शुरू करें। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादातर कैंसर की शिकायत सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वालों को होती है। साथ ही महिलाओं में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को कैंसर से बचने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच शिविर भी आयोजित किया गया, लोगों का स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया। बीएमओ शमीम अहमद चौधरी ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उसी संदर्भ में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। शिविर में 100 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed