फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Health Awareness in Kathua

Jammu News: मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया

Wed, 04 Jun 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 04 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Health Awareness in Kathua
कठुआ के गोविंदसर गांव में जलभंडारण में बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी। 
कठुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को शहर के वार्ड 14 और गोविंदसर गांव में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया विंग की एक टीम ने शहर के वार्ड एक में जाकर भी लोगों को जागरूक किया। इसके तहत मलेरिया विंग की टीम ने करीब 100 घरों में जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने अपने घरों के आसपास होने वाले जलभराव पर गहरी नजर रखने के साथ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके तहत लोगों से अपने घरों में इस्तेमाल के लिए रखे जाने वाले पानी को हमेशा ढककर रखने और चार दिन से ज्यादा के लिए पानी का भंडारण न करने की नसीहत दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बुखार से पीड़ित पाए गए 10 मरीजों के खून के सैंपल भी एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया विंग के निरीक्षक लोकेश राज ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। कुछ अंतराल के बाद हो रही बारिश से जलभराव होने और लोगों के मच्छर जनित रोगों से ग्रस्त होने की आशंका भी बढ़ रही है।

निरीक्षक लोकेश ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में मच्छर जनित रोगों के 750 से ज्यादा मामले सामने आए थे। ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए जिले के सीएमओ के निर्देशानुसार अभी से सक्रियता बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से भी विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed