{"_id":"650f509357919e0aa204e375","slug":"health-awareness-camp-jammu-news-c-10-jam1008-208827-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिविर में 7425 लोगों को मिला मुफ्त इलाज, निशुल्क दवाएं दी गईं, ब्लड शुगर व बीपी की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिविर में 7425 लोगों को मिला मुफ्त इलाज, निशुल्क दवाएं दी गईं, ब्लड शुगर व बीपी की हुई जांच
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पांच दिवसीय अभियान के दौरान 200 से अधिक डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों ने जम्मू संभाग के सभी जिलों के सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों में 90 मुफ्त स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए। 7425 मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं और ब्लड शुगर व बीपी की जांच हुई।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) द्वारा 19 से 23 सितंबर तक आयोजित ऋषि कश्यप स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन समारोह शनिवार को जीएमसी में हुआ। डीआईजी शक्ति पाठक, प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राजीव कुमार शर्मा मुख्यातिथि रहे। डीआईजी शक्ति पाठक ने लोगों के बुनियादी स्वास्थ्य मुद्दों और आम जनता के बीच जागरूकता के लिए शिविर आयोजित करने के लिए एनएमओ के प्रयास की सराहना की। डॉ. आशुतोष गुप्ता ने स्वस्थ जम्मू-कश्मीर के हित में स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान करने पर सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन एनएमओ सचिव डॉ. दीपक ने किया।