फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

एंबुलेंस 108 को खौड़ सीएचसी में ही रखने की मांग

विज्ञापन
health
ज्यौड़ियां। सीएचसी खौड़ को बार्डर एरिया के नजरिये से देखते हुए और यहां के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगभग एक साल पहले खौड़ सीएचसी में एंबुलेंस 108 दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक तब से आज तक यह एंबुलेंस 108 सीमावर्ती खौड़ क्षेत्र के लोगों के लिए मरीज को जीएमसी जम्मू या किसी अन्य अस्पताल में ले जाने के लिये अच्छा साधन थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक अब इस एंबुलेंस को जम्मू डीओडी अस्पताल बागवती नगर में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसको लेकर यहां के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि इस एंबुलेंस को यहां से नहीं ले जाया जाए। क्योंकि यह यहां से मरीजों को जम्मू रेफर करने पर ले जाने के लिए अच्छा जरिया बनी हुई थी। इस विषय में वार्ड-6 के पार्षद दीपक सिंह भाऊ, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के उपजिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा तथा नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी ने बताया कि हमें आज ही जानकारी मिली है कि एंबुलेंस 108 का जम्मू ले जाया जा रहा है। हमारी सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग से मांग है कि इस एंबुलेंस को यहीं रहने दिया जाए। क्योंकि यह एंबुलेंस यहां के लोगों के लिए एक अच्छा साधन है। लोगों ने बताया कि सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खौड़ में सीएचसी की इतनी बड़ी इमारत का निर्माण कर दिया, लेकिन विभाग तथा सरकार जहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रही। लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का इलाज के लिए अखनूर या जम्मू जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खौड़ के गांव मट्टू निवासी व पूर्व पंच सुमन कुमारी ने बताया कि आज से दस दिन पहले उनके 13 साल के बेटे ने कान में रूई डाल ली और जब वह उसको लेकर सीएचसी खौड़ पहुंचीं तो ईएनटी (कान का डॉक्टर) मौजूद था, लेकिन उसके पास अस्पताल में बच्चे के कान से रूई बाहर निकलने के लिए जरूरी उपकरण नहीं था। सुमन कुमारी ने बताया कि उन्हें सुन कर बहुत दुख हुआ कि यहां उस बीमारी के डॉक्टर का क्या काम, जिस बीमारी का इलाज करने के लिए उपकरण ही नहीं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एंबुलेंस 108 के स्थानांतरित किए जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-डाक्टर सुदर्शन कटोच, बीएमओ खौड़ (पलांवाला)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed