{"_id":"59a311564f1c1b1c0b8b49af","slug":"head-chopped-body-found-in-srinagar-of-the-missing-persom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के श्रीनगर में तीन दिन से लापता व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के श्रीनगर में तीन दिन से लापता व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से दहशत
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब तीन दिन से लापता एक व्यक्ति की सिर कटी लाश रविवार को झेलम नदी में मिली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुलशनाबाद के हाजिन इलाके में झेलम नदी में एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद किया गया। व्यक्ति की शिनाख्त मुजफ्फर अहमद पर्रे के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और पिछले तीन दिन से लापता था। इस संबंध में केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन