दर्दनाक: गर्म पानी बना काल, 3 मासूम बहनों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धल तहसील के फलनी क्षेत्र में उबलते पानी और करंट की चपेट में आने से तीन मासूम सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके माता पिता बुरी तरह से झुलस गए।
सभी को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार फलनी निवासी मोहम्मद फारूक अपने परिवार के साथ सो रहा था।
शनिवार की रात उसने कमरे में ही प्लास्टिक की बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड लगा रखी थी। रात भर रॉड लगे रहने से पानी उबलना शुरू हुआ और भोर में चार बजे बाल्टी फट गई।
बेटियों को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आए घर वाले
उबलता पानी फारूक व उसकी पत्नी समेत तीन बेटियों पर गिर गया। चीखते-चिल्लाते सभी उठ तो गए, लेकिन कोई स्विच बंद नहीं कर पाया और करंट की चपेट में भी आ गए।
फारूक, उसकी पत्नी दिल फिरोज, छह वर्षीय बेटी आशिना कौसर, तीन वर्षीय असमा कौसर और एक वर्षीय उजमा फारूक बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोग पुलिस की मदद से पांचों को बुद्धल के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से भी पांचों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जम्मू ले जाते समय उजमा ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि असमा की भी मौत जम्मू पहुंचते ही हो गई। आशिना ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। फारूक व उसकी पत्नी का उपचार जीएमसी में जारी है।