जम्मू कश्मीर में आतंकी को आता था हवाला का पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडी से तीन महीने पहले पकड़े गए लश्कर आतंकी को हवाला का पैसा भी मिलता था। पुलिस ने जांच में उससे जो पैसा बरामद किया, वो उसे हवाला राशि के रूप में मिला था। इसके चलते आतंकी पर हवाला पैसा लेने का भी केस दर्ज किया गया है।
जांच की जा रही है कि उसके खातों में कहां-कहां से पैसा आया और कौन लोग उसे पैसा भेजते थे। आतंकी के खिलाफ पुलिस जल्द ही चालान भी पेश करने वाली है। इसकी तैयारी की जा रही है।
23 नवंबर, 2015 को त्रिकुटा नगर पुलिस और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बठिंडी से लश्कर के आतंकी को पकड़ा था। आतंकी शब्बीर मलिक पुलवामा जिले के त्राल का रहने वाला है।
निशाने पर थे शहर के मंदिर और सैन्य शिविर
पूछताछ के बाद उसे कोट भलवाल जेल में रखा गया है। वह जम्मू में आतंकी हमले करने के लिए रेकी करने के उद्देश्य से आया हुआ था। उसके निशाने पर शहर के मंदिर और सैन्य शिविर थे।
नए खुलासे के मुताबिक आतंकी से 42263 रुपये बरामद किए गए थे। यह पैसा उसे हवाला के जरिये आया था। पुलिस की ओर से की जा रही जांच में यह बात सामने आई है।
इस केस की वजह से ही अभी तक चालान नहीं पेश हो पा रहा था। जांच को एसओजी के डीएसपी की अध्यक्षता में सिट भी बना दी गई है। सिट की जांच में ही इस बात का खुलासा हुआ है। कि आतंकी को हवाला का पैसा आया था।