फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hawala case SIA will now investigate Babu Singh case former minister have links with Pakistan Dubai and PoK

हवाला केस: बाबू सिंह मामले की जांच अब एसआईए करेगी, पाकिस्तान, दुबई और पीओके से पूर्व मंत्री के जुडे़ तार

Wed, 13 Apr 2022 12:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

बाबू सिंह के पाकिस्तान, दुबई, पीओके में बैठे लोगों के साथ अच्छे खासे संपर्क हैं। ये लोग अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसे एसआईए को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Hawala case SIA will now investigate Babu Singh case former minister have links with Pakistan Dubai and PoK
हवाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हवाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री बाबू सिंह और वन कर्मी मोहम्मद शरीफ शाह से अब राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) पूछताछ करेगी। बाबू सिंह के पाकिस्तान, दुबई, पीओके में बैठे लोगों के साथ अच्छे खासे संपर्क हैं। ये लोग अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसे एसआईए को सौंप दिया गया। पुलिस मुख्यालय के साथ डीजीपी ने ये आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबू सिंह से पूछताछ की है, लेकिन वह कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। पांव की चोट का हवाला देकर वह उठने से भी मना कर रहा है। इस वजह से उससे पूछताछ नहीं हो पा रही। बताया जा रहा है कि बाबू सिंह की ग्लोबल पार्टी में ऐसे कई लोग शामिल हैं, जिनके पाकिस्तान और पीओके में संपर्क हैं, इसलिए इस मामले की जांच अब काफी अहम हो गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पिछले कई वर्षों से बाबू सिंह की लगातार सीमा पार बात हो रही थी। वह कई बार दुबई और यूके में भी गया। यहां उसकी बात आईएसआई के लोगों से होने की भी जानकारी है। कश्मीर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ शाह को कुछ दिन पहले पुलिस ने वेयर हाउस जम्मू के पास 6.90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। यह पैसा हवाला का है और इसे बाबू सिंह तक पहुंचाया जाना था। इसलिए अब इस मामले की जांच एसआईए को सौंप दी गई है, ताकि इससे जल्द पर्दा उठ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed