फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Having trouble in distributing ration at depot amid Corona infection in jammu

जम्मू: कारोना संक्रमण के बीच राशन वितरण में आ रही परेशानी, अन्न की जगह मिल रही मायूसी

Wed, 19 May 2021 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 05:30 PM IST
सार

जम्मू संभाग में सात हजार डिपो में से दो हजार में अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण राशन आवंटन में देरी हो रही है। राशन न मिलने से लोग मायूस हैं।

विज्ञापन
Having trouble in distributing ration at depot amid Corona infection in jammu
राशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच डिपो में राशन वितरण में परेशानी आ रही है। तीन से चार डिपो का कार्यभार एक ही डीलर के पास है। इससे लोगों को राशन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पहले डिपो संचालकों की हड़ताल चल रही थी, ऐसे में राशन वितरित नहीं हो पाया।

विज्ञापन


लोगों को मई और जून का राशन निशुल्क मिलना है। गरीब परिवारों से लोग राशन लेने के लिए डिपो में पहुंच रहे हैं, लेकिन राशन नहीं मिल पा रहा। इसी तरह जम्मू शहर में भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


जिले में ही 70 से ज्यादा राशन डिपो में डीलर नहीं होने से अब इन्हें रोटेशन में खोलना पड़ रहा है। राशन कार्डधारक उमेश निवासी मुट्ठी, श्याम निवासी जानीपुर और सतवारी के अशोक ने बताया कि डिपो में डीलर न होने के कारण परेशानी आ रही है। उन्हें निशुल्क राशन वितरित होना है, लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। डिपो में राशन डीलर की तैनाती की जाए। जम्मू संभाग में लाखों लोग राशन की आस में बैठे हैं। हर रोज राशन के लिए डिपो जाना पड़ रहा है, लेकिन लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। जहां पर राशन मिल रहा है, वहां लंबी कतारें लग रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलरों के पास तीन से चार डिपो का कार्यभार है। इससे राशन वितरण में समस्या आ रही है। उच्च अधिकारियों को समस्या बताई जा रही है। डीलरों के पद भरे जा रहे हैं। - शगुन शर्मा, उपनिदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें    

उधर, कोविड कर्फ्यू के कारण वेयर हाउस खुलने का समय सीमित होने के कारण प्रदेश में राशन वितरण में परेशानी हो रही है। बाहरी राज्यों से रोजाना 300 के करीब ट्रक राशन की सप्लाई लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन वेयर हाउस से प्रदेश के लिए 150 ट्रक ही भेजे जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में जरूरत के हिसाब से राशन नहीं पहुंच पा रहा। सुबह छह से दस बजे तक ट्रकों को लोड-अनलोड करने में ही समय बीत जा रहा है। ऐसे में अगले दिन ही ट्रक को प्रदेश के लिए लोड कर भेजा जा रहा है। 

राशन लेकर पहुंचे ट्रकों से लगा लंबा जाम
राशन लेकर वेयरहाउस पहुंचे ट्रकों के कारण मंगलवार सुबह लंबा जाम लग गया। बिक्रम चौक से लेकर वेयर हाउस तक वाहन फंसे रहे। सुबह 11 बजे के बाद ही जाम खुल पाया। इस दौरान दोपहिया और छोटे वाहन भी फंसे रहे। मौजूदा समय में कोरोना कर्फ्यू होने के कारण ट्रक सुबह लोड-अनलोड किए जा रहे हैं। ऐसे में जगह कम होने के कारण जाम लग रहा है।

इसी तरह कनक मंडी में भी जाम की समस्या बन रही है। दुकानें बंद होने के बाद ही जाम खुल पाया। उधर मंडियां खुलने का समय सीमति होने से दिहाड़ीदारों को भी काम नहीं मिल पा रहा। लोग काम के लिए सुबह वेयरहाउस, कनक मंडी और सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन इनके खुलने का समय कम होने से काम प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed