फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Havildar committed suicide by shooting himself in Kupwara, twenty four hours ago, Major, a resident of Delhi committed suicide

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या की, चौबीस घंटे पहले दिल्ली निवासी मेजर ने की थी खुदकुशी

Mon, 13 Dec 2021 11:10 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:10 AM IST
सार

कुपवाड़ा में सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा  रहा है। इससे पहले रामबन में दिल्ली निवासी मेजर ने खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन
Havildar committed suicide by shooting himself in Kupwara, twenty four hours ago, Major, a resident of Delhi committed suicide
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुपवाड़ा में सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सोमवार सुबह 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा  रहा है। इस बारे में केस  दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed