{"_id":"68daf561a449cf32ee03384e","slug":"hanuman-reached-lanka-by-air-and-destroyed-ashok-vatika-samba-news-c-165-1-sjam1004-104773-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आकाश मार्ग से लंका पहुंचे हनुमान, अशोक वाटिका उजाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आकाश मार्ग से लंका पहुंचे हनुमान, अशोक वाटिका उजाड़ी
Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित गीता भवन में आयोजित रामलीला में क्लब के कलाकारों की मेहनत और हौसले के चलते नए प्रयोग किए गए। अभिनय के दौरान हनुमानजी के सुरक्षित तरीके से उड़ते हुए लंका पहुंचने और अशोक वाटिका उजाड़ने का मंचन किया गया।
इसको लेकर संवाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रामलीला क्लब पुंछ के कलाकार सन्नी शर्मा, निर्देशक रमेश बाली और दर्शक विनोद कुमार ने बताया कि पहली बार हनुमान जी को उड़ते हुए दिखाने का प्रयोग किया गया जो सुरक्षित और सफल रहने से हमें काफी खुशी है। विशेष रूप से जब हनुमान जी के उड़ने के दृश्य में लोगों ने तालियां बजाकर प्रसन्नता जताई तो मन को काफी सुकून मिला। गौरतलब है कि किस प्रकार नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में संसाधनों की कमी के बावजूद युवाओं को कुछ नया कर दिखाने की ललक उन्हें सफलता और दर्शकों का समर्थन दिलाती है।