फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HAIR CHOPPING CASE IN JAMMU AND KASHMIR

जम्मू-कश्मीरः चोटी काटने के शक में छह विदेशी पर्यटकों को भीड़ ने घेरा

Sun, 08 Oct 2017 10:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 08 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
HAIR CHOPPING CASE IN JAMMU AND KASHMIR
- फोटो : AMAR UJALA

घाटी में चोटी काटने के शक में हिंसा का मामला बढ़ता ही जा रहा है। चोटी काटने के शक में भीड़ ने छह विदेशी पर्यटकों को डल झील इलाके में घेर लिया, जिन्हें पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचा लिया। इनमें तीन आस्ट्रेलियन तथा एक-एक दक्षिणी कोरिया, इंग्लैंड और आयरलैंड के थे। इससे पहले दक्षिणी कश्मीर में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की ईंट से हमला कर हत्या किए जाने सहित पिटाई के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो हजार से अधिक की भीड़ ने इन पर्यटकों को कानीकाची मोहल्ले में घेर लिया था। पर्यटक ट्वेरा गाड़ी से थे, जिसका ड्राइवर उग्र भीड़ को देखकर मौके से फरार हो गया था। उग्र भीड़ का आरोप था कि ये चोटी काटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर इन्हें सुरक्षित बचाया। बताते हैं कि छह विदेशी पर्यटक लेह से श्रीनगर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ता भूल जाने की वजह से वे गूगल मैप के जरिये लाल चौक तक पहुंचने के शार्ट कट रास्ते से आगे बढ़ रहे थे। शनिवार देर रात दो बजे वे डल झील इलाके में पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने चोटी काटने वालों के शक में उन्हें घेर लिया। भीड़ का रुख भांपते हुए ड्राइवर पर्यटकों को छोड़कर मौके से भाग निकला। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचक र पर्यटकों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैनावाड़ी पुलिस थाने के एसएचओ जीपी सिंह ने बताया कि पर्यटकों में चार पुरुष एवं दो महिलाएं थीं। ट्वेरा का ड्राइवर आबिद हुसैन डोडा का रहने वाला था। कुछ स्थानीय नागरिकों ने भी पर्यटकों को बचाने में मदद की। भीड़ से छुड़ाकर उन्हें रात में एक स्थानीय होटल में ठहराया गया। सुबह उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed