फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hair chopping case came in jammu KASHMIR

जम्मू-कश्मीरः महिलाओ में लगातार चोटी कटने की घटनाओं से बढ़ रहा खौफ

Fri, 06 Oct 2017 05:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 06 Oct 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
hair chopping case came in jammu KASHMIR
- फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर घाटी में लगातार बढ़ रही चोटी काटने की घटनाओं के बाद लोगों में खौफ बढ़ रहा है। हर लोग इस चिंता में रहते हैं कि कहीं उनकी चोटी न कट जाए। पिछले कुछ हफ्तों से केवल घाटी में ही 40 के करीब ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। वहीं इस बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में एक महिला द्वारा ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम बनाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक 40 वर्ष की महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। यह घटना नोवदल गांव में घटी, जिसके बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार यह घटना तब घटी, जब महिला घर के बाहर स्थित बाथरूम की ओर जा रही थी। इस मामले की पुष्टि पुलिस ने भी की है। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के खोजबाग इलाके में भी एक लड़की की चोटी कटने की घटना पेश आई जो उड़ी की रहने वाली थी। वह बारामुला में किराये के मकान में रह रही थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि लड़की मानसिक रोग से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के डांगरपोरा इलाके में एक महिला द्वारा ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम बना दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे जब वह बाथरूम से निकली तो अज्ञात शख्स ने उसकी चोटी काटने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसे धक्का दे दिया और शोर मचा दिया। इससे वह भग निगला। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह किचेन की खिड़की से फरार हो गया।

बागात इलाके में लोगों ने किया प्रदर्शन

चोटी कटने की घटना से गुस्साए लोगों ने श्रीनगर के बागात इलाके में वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 
प्रदर्शनकारी अपराधियों को तुरंत पकड़ने की मांग कर रहे थे।

उनका कहना था कि एक लड़की की चोटी उस समय काटी गई, जब वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली थी। पट्टन के सिंगपुरा गांव में भी एक महिला की चोटी घर में घुसकर काटी गई। उसकी सास द्वारा शोर मचाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इन घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed