फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Haigh power Committee formed to MP Model Village yojna

मोदी के सपने को साकार करने की पहल शुरू

Thu, 22 Jan 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Jan 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Haigh power Committee formed to MP Model Village yojna

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांवों के विकास के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश शासन ने पहल शुरू कर दी है। चयनित नौ गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा योजना पर बारीक नजर रखने के लिए 14 सदस्यीय हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी गांवों में होने वाले हर विकास कार्यों पर पैनी निगाह रखेगी। मुख्य सचिव कमेटी के अध्यक्ष हैं, जो पूरे मामले की देखरेख करेंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देश पर सांसद आदर्श ग्राम योजना को रियासत में क्रियान्वित करने के लिए गठित राज्य स्तरीय हाई पावर कमेटी में योजना एवं विकास विभाग, पावर डेवलपमेंट, पीएचई, आर एंड बी, हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, वन, समाज कल्याण, इनफारमेशन टेक्नालाजी, एग्रीकल्चर प्रोडक्शन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रशासनिक सचिवों को रखा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सिविल सोसायटी से एडब्ल्यू टाक और डीपी खजूरिया को भी कमेटी में रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक सचिव एमए बुखारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि योजना की निगरानी के साथ साथ कमेटी योजना के बेहतर क्रियान्वयन तथा अन्य पहलुओं पर सुझाव भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों ने पुलवामा के नेवा, गांदरबल के मनिगाम, बारामुला के कालियाबन, कुपवाड़ा के लिटरवन, शोपियां के मलहोर, लेह के हानु, डोडा के बरठी, सांबा के संगवाली और जम्मू के मतवार गांव को गोद लिया है। रियासत में लोकसभा में भाजपा तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के तीन-तीन सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस के दो-दो प्रतिनिधि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed