फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Hafeez made the distance from POK and LOC

मोदी के बयान के बाद आतंकी हाफिज सईद ने POK और LOC से बनाई दूरी

Thu, 25 Aug 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 25 Aug 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Hafeez made the distance from POK and LOC
जमात-उद-दावा प्रमुख आतंकी हाफिज सईद - फोटो : File Photo
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर भारत के कड़े रुख से जमात-उद-दावा प्रमुख आतंकी हाफिज सईद ने पीओके से फिलहाल दूरी बना ली है।
विज्ञापन


कश्मीर को लेकर जहर उगलने वाले हाफिज को अब पीओके में स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।

इसलिए वह पीओके में कम देखा जा रहा है। पिछले एक महीने से हाफिज की पीओके में कोई मूवमेंट नहीं देखी गई। भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास उसके पीओके और एलओसी के पास आने की कोई सूचना नहीं पहुंची है।

पिछले कई महीनों से पीओके में हाफिज ने नहीं की कोई रैली

Hafeez made the distance from POK and LOC
हाफिज सईद 26/11 का मास्टर माइंड भी है - फोटो : File Photo
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाफिज लगातार पीओके में रैलियां और जलसे कर लोगों को भारत के खिलाफ भड़काता रहा है।

यहां तक कि भारत के खिलाफ आतंकी हमले करने के लिए चंदा तक जुटाता है, लेकिन अब उसे मुंह की खानी पड़ रही है।

पिछले एक महीने से पीओके में उसकी कोई रैली नहीं हुई, कोई जलसा नहीं हुआ। यहां तक कि पाक सेना, आईएसआई के साथ उसका एलओसी का दौरा भी नहीं हुआ है। वह अकसर एलओसी पर भारत विरोधी अभियान में जुटे आतंकियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए पुंछ से लेकर उड़ी तक की एलओसी के पास आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओके में स्थानीय लोग हाफिज को नहीं दे रहे तवज्जो

Hafeez made the distance from POK and LOC
पीओके - फोटो : Demo Pic.
सूत्रों का कहना है कि पीओके में हाफिज सईद को स्थानीय लोग तवज्जो नहीं दे रहे। उसने कई बार लोगों की रैलियां और बैठक बुलाई, लेकिन कोई रिस्पांस न मिलने की वजह से उसने ये रैलियां नहीं कीं।

न ही कोई बैठक कर पाया। इसकी वजह से वह दूरी बना चुका है। इसलिए अब उसने पीओके को छोड़ कर पाकिस्तान के अन्य जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करना शुरू कर दिया है। हालांकि खुफिया एजेंसियां दूसरे पहलु को लेकर भी सतर्क हैं।

हाफिज की खामोशी और पीओके एवं एलओसी से बनाई गई दूरी की आढ़ में वह कोई नापाक प्लान भी बना सकता है। इसे लेकर भी एजेंसियां अलर्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed