फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Guru Ravidas' Prakash Utsav celebrated with pomp in the city

Jammu News: शहर में धूमधाम से मनाया गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
Guru Ravidas' Prakash Utsav celebrated with pomp in the city
सबसे बड़ा कार्यक्रम श्री गुरु रविदास सभा कृष्णा नगर की ओर से किया गया आयोजित, पंजाब से भी पहुंचे भक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। शहर में शनिवार को गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ऑल जम्मू और कश्मीर श्री गुरु रविदास सभा कृष्णा नगर में सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कुछ लोग पंजाब से भी पहुंचे थे। मंदिर को परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था।

रविदास मंदिर कृष्णा नगर में शाम सुंदर बसन ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भीम राव अंबेडकर ने हमें सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमण भल्ला और पूर्व मंत्री बी आर कुंडल ने मंदिर में माथा टेका। साथ ही भक्तों को भाईचारे के साथ रहने की सलाह दी। वहीं सभा के प्रधान पीरान दित्ता ने गुरु रविदास जी के बताए पथ पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित किया। मंदिर के बाहर दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस भी थीं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। कृष्णा नगर रविदास मंदिर के बाहर शो मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने डोगरी व्यंजन का लंगर लगाया था। कुंजवानी मार्केट के दुकानदारों ने भी संयुक्त रूप से लंगर लगाया था। उधर, रविदास सभा की तरफ से बावे में भी धूमधाम से गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed