{"_id":"68701f166cce87487f0c37a7","slug":"guru-purnima-celebrate-at-poni-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125061-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पौनी में संत योगेश्वर दास के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पौनी में संत योगेश्वर दास के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पौनी में बाल संत से आश्रीवाद लेती महिला श्रद्धालु व कतारों में खड़े हो अपनी बारी आने का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। गुरु पूर्णिमा पर वीरवार को यहां स्थित यज्ञशाला पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संत बालक योगेश्वर दास के दर्शन किए व गुरु दीक्षा ली। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु कतार में दर्शन के लिए लग गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
इस दौरान हल्की बारिश भी हुई लेकिन श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे। बताया जाता है कि पौनी के अलावा जिला कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर व बाहरी राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। महाराज की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया। महाराज से गुरु दीक्षा पाने वाले लोग भी काफी संख्या में पहुंचे थे।
श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर और फलाहार की व्यवस्था भी की गई थी । पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था।