{"_id":"a89cd0f913d1560012138ad56f3cccf9","slug":"gurdas-maan-will-perform-on-digital-stage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजीटल स्टेज पर रंग जमाएंगे गुरदास मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजीटल स्टेज पर रंग जमाएंगे गुरदास मान
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइट, साउंड और कला का अनोखा संगम। डिजीटल स्टेज और चकाचौंध कर देने वाली लाइटों के बीच महान पंजाबी गायक गुरदास मान, राक स्टार बोहेमिया, गायक व कलाकार गिप्पी ग्रेवाल सहित अन्य कलाकार जब स्टेज पर उतरेंगे तो जम्मू वासियों को पहली बार अनोखा अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
श्रोताओं को पहली बार किसी स्टेज शो में आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। इसके अलावा ओलंपिक और बड़े खेल आयोजनों की तर्ज पर पहली बार आकर्षक आतिशबाजी देखने को मिलेगी, जो इससे पहले किसी कार्यक्रम में देखने को नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस बार लोगों को किसी ओपन कार्यक्रम का अलग ढंग से लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। 27 दिसंबर को शहर के एमए स्टेडियम में होने वाले 11वीं राष्ट्रीय मस्तोगी डू चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार ज्यादातर कलाकार रविवार की सुबह पहुंचेंगे। कार्यक्रम के लिए लगाया गया डिजीटल स्टेज विशेष तौर पर चंडीगढ़ से लाया गया है।
इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें कार्यक्रम में रंग जमाएंगी। जो पहले जम्मू में किसी कार्यक्रम में लोगों को देखने को नहीं मिली होंगी। साथ ही कार्यक्रम का पूरा साउंड सिस्टम दिल्ली और चंडीगढ़ से पहुंच चुका है।
जिसका ट्रायल शनिवार को होगा। आयोजकों की ओर से 15 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि अब तक संगीत प्रेमियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।