{"_id":"c71e66f5f078adc2ee195f72e5c7d04e","slug":"gun-battle-near-loc-in-tangdhar-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगधार सेक्टर में एलओसी के निकट मुठभेड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगधार सेक्टर में एलओसी के निकट मुठभेड़
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में एलओसी के करीब शनिवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
इलाके में चार से पांच आतंकियों के घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों ओर से देर शाम तक फायरिंग जारी थी।
सैन्य सूत्रों के अनुसार तंगधार सेक्टर स्थित बतीजा पोस्ट के करीब सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को आतंकियों की हरकत देखने को मिली।
जवानों द्वारा आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने इसका जवाब गोलियों से देना शुरू कर दिया।
इस पर सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ शुरू होने के बाद सेना की मदद के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान भी पहुंच गए। आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन को सेना की 20 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और एसओजी अंजाम दे रही है।