{"_id":"58dce4184f1c1b887763d9a5","slug":"gulam-ahmad-meer-speaks-about-voilence-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाम से धोखा ही हिंसा की मुख्य वजह: गुलाम अहमद मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाम से धोखा ही हिंसा की मुख्य वजह: गुलाम अहमद मीर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 30 Mar 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
- फोटो : फाइल फोटो
अनंतनाग लोकसभा सीट से नेकां-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पीडीपी ने अवाम को धोखा दिया, जिससे माहौल बिगड़ा है। मीर ने कहा, वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पीडीपी ने अफस्पा हटाने, फौज कम करने और सांप्रदायिक ताकतों को हराने का नारा देकर कश्मीर के अवाम का भरोसा जीता।
विज्ञापन
बाद में सत्ता की खातिर न सिर्फ अवाम से किए गए वादे भुला दिए, बल्कि पीडीपी घाटी में आरएसएस के एजेंडे को लागू करवाने में जुट गई। इसी का नतीजा है कि घाटी में लगातार विरोध, हिंसा और अत्याचार का माहौल बन गया है। मीर ने कहा, लोग मारे जा रहे हैं। संपत्ति बर्बाद हो रही है, लेकिन पीडीपी की मंशा में आरएसएस के एजेंडे के सिवाये दूसरा कोई इरादा नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
मीर ने बयान में कहा, आरएसएस को रियासत में लाने की गरज ही माहौल बिगाड़ रही है। वर्तमान में भी जो हालात उपजे हैं, उसके पीछे पीडीपी अपने सियासी मुफाद देख रही है, लेकिन इस मर्तबा लोग भाजपा-पीडीपी गठबंधन को मतदान से करारा जवाब देने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा, आगामी उपचुनाव भाजपा-पीडीपी के मंसूबों को नाकाम करने का मौका है।
विज्ञापन