{"_id":"c95b7fd7a9ff371e1366e8622e0565e3","slug":"gul-ask-members-not-to-create-chaos-during-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सत्र में हो केवल काम की बात: मुबारक गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सत्र में हो केवल काम की बात: मुबारक गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 22 Aug 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विधानसभा के आगामी सत्र से पहले स्पीकर मुबारक गुल ने सभी सियासी दलों से आगामी सत्र की कार्यवाही शांतिपूर्ण चलाने के लिए सहयोग मांगा है। 25 अगस्त से शुरू होने वाले सत्र से पहले गुल ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
गुल ने कहा कि सदन में कार्यवाही के दौरान जनहित में महत्वपूर्ण मसलों को उठाने का पूरा मौका मिलेगा। मुबारक गुल ने सभी दलों के नेताओं और विधायकों से आग्रह किया कि वह सत्र के दौरान सदन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखें। सत्र की अवधि संक्षिप्त मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
इसलिए ध्यान रखा जाए कि महत्वपूर्ण समय व्यर्थ न हो। मुबारक गुल ने कहा कि जाहिर तौर पर राज्य की मौजूदा सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी विधानसभा सत्र है, इसलिए सभी नुमाइंदों को इसमें शिरकत जरूर करनी चाहिए। खासकर सत्र के आखिरी दिन सभी विधायक शिरकत कर इसे ऐतिहासिक बनाए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद विभिन्न दलों के नुमाइंदों ने स्पीकर को आश्वस्त किया कि विधानसभा सत्र को कामयाब बनाने में वह अपना सहयोग देंगे।