{"_id":"5d4fdb1d8ebc3e6d1971c0fa","slug":"gujjars-celebrate-jashn-e-azadi-with-bjp-leaders-in-jammu-latest-news-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः भाजपा नेताओं संग गुज्जरों ने मनाई जश्न-ए-आजादी, कहा- 370 हटने के बाद सब कुछ बदल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः भाजपा नेताओं संग गुज्जरों ने मनाई जश्न-ए-आजादी, कहा- 370 हटने के बाद सब कुछ बदल गया
Sun, 11 Aug 2019 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ गुज्जर समुदाय के लोगों ने मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर के करीब गुज्जर बक्करवाल समुदाय के सदस्यों ने भाजपा नेताओं के साथ जश्न-ए-आजादी मनाई। गुज्जरों ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से वन अधिकार अधिनियम जम्मू कश्मीर में भी लागू हुआ है। अभी तक यह लाभ जम्मू कश्मीर के लोगों को नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में केवल अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू परिवारों ने ही दशकों तक शासन किया है, लेकिन 370 हटने के बाद अब सब कुछ बदल गया है।
गुज्जरों ने शनिवार को जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा। उन्होंने गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों की तरफ से अनुच्छेद 370 हटने के पक्ष में जश्न मनाए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा अभी तक नेकां, कांग्रेस और पीडीपी गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग करते रहे।