{"_id":"59ef789d4f1c1b69678b71d4","slug":"gujarat-govt-showing-signs-of-nervousness-omar-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात सरकार ने दिए घबराहट के संकेत: उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात सरकार ने दिए घबराहट के संकेत: उमर अब्दुल्ला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने गुजरात सरकार पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। अब्दुला ने ट्वीट कर कहा कि सरकार जिस गुजरात मॉडल के दावे कर रही थी उसकी सच्चाई ये है कि तमाम योजनाओं के बावजूद सरकारी फैसलों को चुनावों से ऐन पहले लिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो पार्टी इतने सालों सत्ता में है और जो कि 150 + सीट जीतने की उम्मीद कर रहे हैं उनके द्वारा चुनाव होने के आखिरी समय में लोकलुभावन वादे करना कही न कही "गुजरात मॉडल" में कमी की निशानी है।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात सरकार ने राज्य में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) की वेतन में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। नेकां प्रमुख ने गुजरात चुनाव में तारीखों की देरी को लेकर निवार्चन आयोग के ऊपर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन