{"_id":"641414571ce769548d0c81e8","slug":"gujarat-citizen-arrested-for-posing-as-pmo-official-in-srinagar-met-several-officers-with-police-protect-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर में PMO अधिकारी बताने वाला गुजरात का ठग गिरफ्तार, पुलिस सुरक्षा लेकर कई अफसरों से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर में PMO अधिकारी बताने वाला गुजरात का ठग गिरफ्तार, पुलिस सुरक्षा लेकर कई अफसरों से मिला
Fri, 17 Mar 2023 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:38 PM IST
सार
श्रीनगर में खुद को अतिरिक्त निदेशक पीएमओ बताने वाले गुजरात के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने श्रीनगर में खुद को अतिरिक्त निदेशक पीएमओ बताने वाले गुजरात के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान किरण भाई पटेल निवासी गुजरात के रूप में हुई है। इस संबंध में स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी ने कई लोगों से की ठगी
जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति आपराधिक इरादे से इस पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में जाली साधनों को नियोजित करके गतिविधियों में शामिल है। किरण भाई खुद को भारत के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के रूप बता रहा था। उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- J&K Weather: कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा, अगले चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम
यात्रा के दौरान अधिकारियों से की मुलाकात
जानकारी मिली है कि वह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में दूधपथरी सहित कश्मीर में कई स्थानों पर गया था। दूधपथरी में उसके साथ एसडीएम रैंक का एक अधिकारी भी था। सूत्रों की मानें तो खुद को भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पेश करने वाला किरण पटेल ने भी घाटी में अपनी यात्रा के दौरान कम से कम दो उपायुक्तों से मुलाकात की है।
अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
श्रीनगर की एक स्थानीय अदालत ने किरण पटेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एफआईआर के अनुसार जालसाज पर निशात पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी की ओर से न तो इसकी पुष्टि की गई है और न ही बयान जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: ECI से मिले फारूक, आजाद ने बनाई दूरी, महबूबा बोलीं- चुनाव मेरी प्राथमिकता नहीं