{"_id":"64140aaf80cf836634069bdb","slug":"jammu-kashmir-weather-rain-and-hailstorm-in-many-parts-weather-remain-bad-for-next-four-days-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा, अगले चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा, अगले चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Fri, 17 Mar 2023 12:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:07 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 से 19 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू शहर में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
Jammu Kahsmir
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बारिश भी हुई। जिला राजोरी और पुंछ में शुरू हुई बारिश ने शाम को जम्मू में तेज तूफान के साथ दस्तक देकर लंबे समय से साफ मौसम के कारण तपिश झेल रहे लोगों को राहत दी। अखनूर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उधमपुर के साथ चिनैनी क्षेत्र में भी आसमान से पानी बरसा।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को कठुआ में शाम को बारिश शुरू हो गई थी। पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कश्मीर के अन्य इलाकों में भी बारिश से पारा गिरा है। हालांकि कई जिले बारिश से सूखे रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 से 19 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर बाद जिला पुंछ के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम को जिला राजोरी में तूफान के साथ बारिश हुई। दोपहर को ही चिनैनी में भी सड़कें भीग गई थीं। श्रीनगर समेत कई जिलों में शाम को बादल छा गए थे। शाम को जम्मू में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल गया और बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को चढ़ते पारे से राहत मिली है। पिछले लंबे समय से प्रदेश में मौसम साफ चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में पिछले दो दिन से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चढ़कर 30 डिग्री के आसपास चल रहा था। यहां बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 29.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 23.0, बटोत में सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 22.0, कटड़ा में सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 28.4 और भद्रवाह में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री चढ़कर 23.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहल गाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.8 और गुलमर्ग में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।