फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   guest control order will apply soon in jammu and kashmir

तामझाम वाली शादियों पर जम्मू कश्मीर में लगेगी लगाम

Sat, 26 Dec 2015 09:39 PM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
guest control order will apply soon in jammu and kashmir

रियासत की सरकार शादियों में फिजलूखर्ची पर नकेल कसेगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में गेस्ट कंट्रोल आर्डर लागू किया जाएगा। यह जानकारी उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने दी।

विज्ञापन


जम्मू क्लब में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के संबंध में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि रियासत में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने के बड़े फैसले के बाद अब गेस्ट कंट्रोल आर्डर लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गरीब आदमी को ध्यान में रखते रखते हुए गेस्ट कंट्रोल आर्डर को लागू किया जाएगा। इससे शादियों में बेइंतहा खर्च पर लगाम लगेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करते वक्त भी रियासत की गरीब जनता ही केंद्र बिंदु में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में लागू होगा खाद्य सुरक्षा अधिनियम

guest control order will apply soon in jammu and kashmir

उन्होंने कहा कि अलगाववादियों की ओर से अधिनियम के विरोध में उठाए गए स्वर में मुख्य धारा की कुछ राजनीतिक पार्टियां भी स्वर मिला रही हैं।

अधिनियम लागू होने से रियासत की गरीब जनता को दो रुपये किलो आटा और तीन रुपये किलो चावल तथा गर्भवती महिलाओं को मुफ्त राशन मिलने लगेगा।

फूड कमीशन बनेगा। हर हाल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को एक फरवरी से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग को दो निदेशालयों में बांटने की योजना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed