जम्मू कश्मीर में जल्द लागू होगा जीएसटी: डा. जितेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में भी देश के अन्य हिस्सों की तरह जीएसटी जल्द लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा इस मामले में राज्य सरकार में गठबंधन सहयोगी पीडीपी से कोई मतभेद नहीं है। वैसे भी सभी पार्टियां अब जीएसटी की अहमियत समझने लगी हैं और उम्मीद है कि वह जीएसटी लागू करने में अपना सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा जीएसटी देश हित में हैं और उन्हें नहीं लगता कि राज्य में कोई पार्टी इसका विरोध कर पाएगी। उन्होंने कहा कश्मीर में आतंकवादियों पर सुरक्षा बलों ने पूरा दबाव बनाया हुआ हैं और आए दिन आतंकवादी मार गिराए जा रहे है। जो लोग आतंकवादियों के शुभ चिंतक बने हुए हैं उनका पर्दाफाश भी होगा।
इससे पूर्व जम्मू गेस्ट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, सांसद जुगल किशोर शर्मा, एमएलसी अशोक खजूरिया आदि की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में रियासत में जीएसटी मामले पर चार जुलाई से बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र के लिए पार्टी की रणनीति के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
राम माधव समेत अन्य नेता बैठक में हुए शामिल
बैठक के बाद राम माधव ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में हुई चर्चा पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ही पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। सत शर्मा ने कहा कि जीएसटी रियासत में जल्द लागू हो। भाजपा यह चाहती हैं और इस पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कोर ग्रुप की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई और रियासत के हर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने व मोदी सरकार के कार्यों को दर्शाने पर जोर दिया गया।