फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   groom detained again after marriage

सात फेरे लेने के बाद दूल्हा फिर पहुंचा हवालात

Tue, 27 Jan 2015 09:20 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
groom detained again after marriage

शादी में 7 जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाने वाले दूल्हे को फिलहाल सात फेरे लेने के बाद ही हवालात पहुंचना पड़ा। उच्च न्यायालय ने शादी करने के लिए कुछ घंटों की मोहलत दी थी।

विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में पुलिस की निगरानी में युवक की शादी की सारी रस्में पूरी करवाने के बाद और सोमवार की शाम पांच बजे दूल्हे को पुलिस दोबारा से अपने साथ थाने ले आई। दूल्हा रेशम घर निवासी नरेश कुमार दो पुलिस कर्मियों की हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और सात दिन की रिमांड पर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोड कैरियर से दो पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने के आरोप में नरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। नरेश की 25 जनवरी को शादी हुई है, लेकिन 24 जनवरी को शगुन के दिन भी नरेश हवालात में था और शादी के बाद अगले दिन से भी उसे हवालात पहुंचना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार पांच बजे दोबारा से हवालात में डाल दिया

groom detained again after marriage

शगुन की रस्म नहीं हो सकने के बाद परिवार वालों ने किसी तरह से कोर्ट से शादी के लिए मोहलत मांगी तो रविवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक का समय मिला। रविवार दस बजे नरेश को छोड़ा गया, सुबह 11 बजे शगुन हुआ। रात को बख्शी नगर के लिए बारात निकली।

कोर्ट की मोहलत के मुताबिक पुलिस की निगरानी में नरेश की शादी हुई। सारी रस्में पूरी होने के बाद नरेश को सोमवार पांच बजे दोबारा से हवालात में डाल दिया गया। परिवार के लोग नरेश को ऐसी स्थिति में देखकर बहुत चिंतित हैं।

जल्द से जल्द उसकी जमानत करवाने के लिए दौड़-धूप कर रहे हैं। उधर, घायल एसपीओ देवेंद्र सिंह अभी भी आईसीयू में उपचाराधीन है, जबकि हेड कांस्टेबल हंस राज की सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed