{"_id":"5905f5774f1c1b5a4644122d","slug":"grenade-attack-outside-khanyar-police-station-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: भाजपा कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, ग्रेनेड हमले में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: भाजपा कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, ग्रेनेड हमले में एक की मौत
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में दिन-ब-दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद रविवार शाम आतंकियों ने श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जबकि पुलवामा में एक बीजेपी कार्यकर्ता को आतंकियों ने गोलियों से भून दिया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। घटना के बाद आतंकी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद गुलाम मोहम्मद खान निवासी बटपोरा की मौत हो गई।
सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एएसआई समेत चार जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोलियों से भून दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान निशार अहमद के रूप में हुई है।
हालत गंभीर होने के चलते उन्हें श्रीनगर इलाज के लिए लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक निशार भाजपा से जुड़े थे। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक निशार को चार गोलियां लगी है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश जारी है।

मंगलवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को बनाया था निशाना
घाटी में तैनात सेना के जवान
- फोटो : File Photo
दोनों हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ था इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर हमला कर दिया था। इस दौरान भी हवाई फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया था। घटना में भी सुरक्षाबलों के हाथ कोई आतंकी नहीं आया था।