{"_id":"5a61d66f4f1c1b83268b539b","slug":"grenade-attack-on-pulwama-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा पुलिस चौकी पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, चार पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा पुलिस चौकी पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, चार पुलिसकर्मी घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 19 Jan 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर ग्रेनेड हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा पुलिस चौकी को निशाना बना कर ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में चार पुलिसकर्मी एवं दो स्थानीय नागरिकों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की संख्या दो से तीन करीब थी। उन्होंने ग्रेनेड को पुलिस स्टेशन पर फेंके लेकिन वो तहसील ऑफिस के पास जा कर फटा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलवामा में अक्सर आतंकी ग्रेनेड हमला कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। हमले के बाद आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चला कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
#UPDATE: Four policemen injured after terrorist hurdled hand grenade towards Pulwama police station that exploded inside Tehsil office, all 4 cops stable #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) January 19, 2018