फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack on national conference leader home in tral jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने किया नेकां नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला

Tue, 16 Apr 2019 02:38 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 16 Apr 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack on national conference leader home in tral jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट के आवास पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हमले की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन


मोहम्मद अशरफ भट के मुताबिक, ग्रेनेड उनके आवास के बाहर ही फट गया। इस वजह से कोई इस हमले में घायल नहीं हुआ। बता दें, कि बीते साल मई और जुलाई में भी मोहम्मद अशरफ भट के आवास पर ग्रेनेड से हमला हुआ था।
विज्ञापन


ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस-पास के इलाकों की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है।

वर्ष 2014 में नेशनल कांफ्रेंस के टिकट पर त्राल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके मोहम्मद अशरफ भट के पिता मोहम्मद सुभान भट, भाई फैयाज अहमद व शौकत अहमद आतंकी हमलों में मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed