{"_id":"5d8f1c758ebc3e015f56711c","slug":"grenade-attack-on-crpf-patrol-party-downtown-jammu-kashmir-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
Sat, 28 Sep 2019 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। इस हमले में ग्रेनेड का प्रयोग किया गया है। आतंकियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब जवान गश्त के लिए इलाके में निकले थे। हालांकि इस हमले में किसी भी जवान या नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उतारने और जैश-ए-मोहम्मद की धमकियों के बाद श्रीनगर के महत्वपूर्ण इलाकों और आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शहर के आसपास नए बंकर भी बनाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को जम्मू क्षेत्र के संभावित घुसपैठ वाले इलाकों में सुरक्षा चौकियों की संख्या बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सैन्य शिविरों, पुलिस स्टेशनों, अस्पतालों और श्रीनगर हवाई अड्डे के अलावा विशेष रूप से उन स्थानों, जहां पूर्व में आतंकी हमले हो चुके हैं, उनके आसपास बंकर बढ़ा दिए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दौरे में दो दिन लगातार चली बैठकों के बाद की गई है।
विज्ञापन
बैठकों में आशंका जताई गई थी कि पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया रिपोर्ट मिली हैं कि आतंकी घाटी के साथ-साथ श्रीनगर के कुछ हिस्सों में खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बाद नए बंकर ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां से शहर में प्रवेश व निकासी करने वालों पर नजर रखी जा सके।