{"_id":"65e1dd628ead2d56eeb251b8c2dcda59","slug":"grenade-attack-in-pulwama-crpf-asi-killed-7-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रनेड हमले में CRPF के ASI की मौत, 6 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रनेड हमले में CRPF के ASI की मौत, 6 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Dec 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग जख्मी हो गए जिनमें पांच सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पोहु इलाके में शाम साढ़े पांच बजे सुरक्षाकर्मियों के दल पर ग्रेनेड फेंका जिसमें छह लोग जख्मी हो गए ।
उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में सीआरपीएफ के चार जवान, एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है । विस्फोट के बाद अफरा-तफरी की स्थिति का फायदा उठाते हुए आतंकवादी वहां से फरार हो गए। हालांकि खबर ये भी आ रही है कि इस हमले में सीआरपीएफ के एएसआई की भी मौत हुई है।
आतंकियों ने यह हमला उस वक्त किया जब सीआरपीएफ जवानों का एक दल गश्त पर था। बुधवार शाम को साढ़े पांच बजे पोहु इलाके में गश्त कर रहे इस दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब रहे। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलवामा में 9 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।