फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade attack by terrorists at Hari Singh High Street Srinagar

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने श्रीनगर में किया ग्रेनेड हमला, 10 नागरिक घायल

Tue, 10 Aug 2021 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 03:03 PM IST
सार

श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
grenade attack by terrorists at Hari Singh High Street Srinagar
हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शहर के प्रमुख इलाके लाल चौक से कुछ दूरी पर स्थित हरी सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया, परंतु निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। हमले में 10 स्थानीय नागरिक घायल हो गए। इन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले के बाद एक नाके पर पुलिस ने एक स्थानीय पत्रकार को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 2.25 बजे आतंकियों ने एसएसबी की 40वीं बटालियन के बंकर को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने से आसपास की दुकानों के शीशे और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। हमले के बाद लाल चौक और उसके आसपास के सभी प्रवेश और निकास के रास्तों को सील कर दिया गया। शहर में सघन तलाशी अभियान के दौरान नाका पार्टी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी लेने पर 2 ग्रेनेड बरामद किए। उसकी पहचान एक स्थानीय समाचार एजेंसी के पत्रकार आदिल फारूक भट निवासी ख्रीव पंपोर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आदिल फारूक को पहले भी फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया गया था और ख्रीव क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को रसद के साथ-साथ अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल पाए जाने पर पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान और तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह    
यह भी पढ़ें- आतंकियों ने दोहराई तारीख: बीते साल नौ अगस्त को अब्दुल की तरह आज रसूल को मार डाला, पढ़ें नेताओं पर कब-कब हुए हमले    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed