{"_id":"d76c3a4d9590c25be440742f5d7b35e8","slug":"grenade-attack-at-crpf-camp-in-anantnag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, 3 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, 3 जवान घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर, अनंतनाग
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बुधवार शाम सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में तीन जवान जख्मी हो गए। हमले के तुरंत बाद सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया, पर देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई आतंकी हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
सीआरपीएफ कैंप पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन ने ली है। संगठन के प्रवक्ता ने श्रीनगर में एक स्थानीय समाचार एजेंसी को बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी पड़ताल कर रहीं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अनंतनाग टाउन से कुछ किलोमीटर दूर मूमीनाबाद इलाके में आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा गया। यह हमला करीब शाम 7:15 पर किया गया।
विज्ञापन
हमलावरों द्वारा सीआरपीएफ की 40-ए कंपनी के कैंप को निशाना बनागया गया था। पर निशाना चूकने से ग्रेनेड सामने की एक दीवार पर जा लगा और फट गया।
घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की पूरी जानकारी ली।