फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Greater Kailash Murder, Historysheeter Raghu Reach at Spot in Luxury Car

Jammu News: करोड़ों की लग्जरी कार लेकर ग्रेटर कैलाश पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर रघु

विज्ञापन
Greater Kailash Murder, Historysheeter Raghu Reach at Spot in Luxury Car
हिस्ट्रीशीटर रघु की जब्त की गई कारें: स्रोत पुलिस
-ग्रेटर कैलाश हत्याकांड: पुलिस ने की आरोपी की दो कारें जब्त, कीमत 1.5 करोड़ से अधिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भू माफिया और बदमाश किस तरह से तंत्र पर हावी हैं, इसका अंदाजा ग्रेटर कैलाश हत्याकांड ने उजागर किया है। इस मामले में पुलिस ने छन्नी के रहने वाले कुख्यात बदमाश और हिस्ट्रीशीटर रघुनंदन उर्फ रघु को नौवें आरोपी के रूप में दबोचा है। रघु के पास से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली पंजाब नंबर की दो लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। इन कारों का इस्तेमाल 30 अप्रैल को किया गया था। जब आरोपी जमीन पर पहुंचे थे। पुलिस ने कार नंबर पीबी10डीजेड0900 और पीबी09एएन0039 को जब्त किया है। इन कारों में बैठ कर रघु अपने गुर्गों को लेकर मौके पर पहुंचा था। वहीं पर अवतार सिंह के साथ मारपीट हुई।
एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने कहा है कि तकनीकी इनपुट की मदद से रघु का पता लगाया गया है। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गंग्याल, छन्नी समेत कई थानों में विभिन्न धाराओं में आपरधिक केस दर्ज हैं। 30 अप्रैल 2024 को ग्रेटर कैलाश में हुई हत्या के बाद से आरोपी लगातार भाग रहा था। पुख्ता जानकारी पर इसे पंजाब से दबोचा गया है। रघुनंदन के दो वाहनों को जब्त किया गया है। इनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


अब तक नौ गिरफ्तार, पांच फरार लेकिन मारा किसने यह पता नहीं
ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें पूर्व एसएसपी शेख महमूद , प्रापर्टी डीलर पुरषोत्तम सिंह उर्फ निक्का, सूरज सिंह, संदीप चाढ़क, विकास सिंह, रविंदर कुमार गुप्ता उर्फ गोला शाह, गोला शाह का बेटा रजत जंडियाल और सचिन सिंह उर्फ संजू शामिल हैं जबकि नौवां आरोपी रघु है। इस मामले में अभी भी चार से पांच आरोपी फरार हैं। अब तक गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों से किसने अवतार सिंह की हत्या की। इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। अवतार सिंह पर ईंटों से हमला किया गया था। किसकी ईंट से अवतार सिंह की मौत हुई। अब तक यह सामने नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed