{"_id":"59affa1d4f1c1bf67f8b4574","slug":"greanade-attack-on-police-station-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां पुलिस थाने पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, कोई नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां पुलिस थाने पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, कोई नुकसान नहीं
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां पुलिस थाने पर बुधवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। हालांकि ग्रेनेड नहीं फटा, जिससे कोई जानी नुकसान भी नहीं हुआ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोपियां पुलिस थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।
विज्ञापन
ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। ग्रेनेड थाने के गेट के पास गिरा, लेकिन फटा नहीं। इससे थाने में मौजूद पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर नष्ट कर दिया। वहीं पुलिस ने इलाके की घेरेबंदी कर आतंकियों की तलाश के लिए अभियान छेड़ा, लेकिन कोई आतंकी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन