{"_id":"605661fb8ebc3ece7a78331c","slug":"gravel-filled-dumped-seas-in-the-mining-department-rspura-news-jmu2317644175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग में बजरी से भरे डंपर किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग में बजरी से भरे डंपर किए सीज
विज्ञापन
आरएस पुरा। अवैध खनन के खिलाफ शनिवार को विभाग ने कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान रेत, बजरी, पत्थर से भरे डंपर सीज करने साथ जब्त किए गए।
खनन विभाग की अधिकारी अंकुर सचदेवा ने पुलिस टीम के साथ इलाके में कई जगहों पर छापेमारी की। चकरोई मुख्य मार्ग सहित गांव बडयाल काजियां में चले रहे चार डंपरों को सीज कर दिया गया। इनमें इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर व जेसीबी भी जब्त की गई। संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सचदेवा ने बताया कि लगातार शिकायत मिलने के बाद आरएस पुरा इलाके में कार्रवाई की गई है। शनिवार को विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पांच स्थानों पर कार्रवाई कर डंपर व ट्रैक्टर सीज किए गए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी विभाग की टीम ने दो डंपरों को सीज किया था। उन्होंने कहा कि खनन करने पर प्रतिबंध है। अवैध खनन व डंपर को चलाने की अनुमति विभाग ने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आनेवाले दिनों में लगातार जारी रहेंगी।