{"_id":"5d2a5e668ebc3e6c9f0f71d3","slug":"grandson-killed-elderly-couple-with-chains-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआः पोते ने जंजीरों से पीट-पीट कर दादा-दादी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआः पोते ने जंजीरों से पीट-पीट कर दादा-दादी को मार डाला
Sun, 14 Jul 2019 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर एक में अंधविश्वास के चक्कर में फंसे एक पोते ने अपने दादा-दादी को शुक्रवार देर रात लोहे की जंजीरों से पीट-पीट कर मार डाला। मृतकों की पहचान चांद राम (85) और उसकी पत्नी संयोगिता (75) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पोते साहिल (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच कर सुराग जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच वार्ड एक में हुई इस अजीबोगरीब घटना ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। आरोपी साहिल हिमाचल प्रदेश में मिस्त्री का काम करता था। चार-पांच दिन पहले वह घर आया था और लगातार अजीब सी हरकतें कर रहा था।
विज्ञापन
उसने माता-पिता के साथ भी मारपीट की थी। इस कारण दोनों लोग घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए थे। घर में दादा-दादी रह गए थे। मौका देखकर साहिल ने घर के नजदीक एक देवी मंदिर में रखी गई लोहे की जंजीरों से पीटकर दादा-दादी की हत्या कर दी।
शनिवार सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहकीकात के लिए एसपी श्रीधर पाटिल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल, वह कुछ भी सही तरीके से नहीं बता रहा है। मामले की जांच चल रही है। हारा लिया गया। अब शहर में इसी तरह से रूहानी शक्तियों के आगोश में बताकर 19 वर्षीय एक युवक ने अपने दादा-दादी की हत्या कर दी।