{"_id":"67bcc6f47013430d2806f9eb","slug":"grand-fair-of-mahashivratri-started-with-shiva-procession-reasi-news-c-202-1-sjam1013-120755-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिव बरात के साथ शुरू हुआ महाशिवरात्रि का भव्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिव बरात के साथ शुरू हुआ महाशिवरात्रि का भव्य मेला
Tue, 25 Feb 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पौनी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिवखोड़ी धाम में मंगलवार से तीन दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत भगवान शिव की बरात निकालने के साथ हुई। मेले के उद्घाटन के बाद आधार शिविर रनसू में शोभायात्रा निकाली गई।
तीन दिन तक चलने वाले मेले में दो लाख के आसपास श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रनसू की तरफ कंडा व तरयाथ की तरफ से आने वाले हर प्रकार के वाहन की जांच हो रही है। महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से लंगर समितियां पहुंची हैं। मेले के अंतिम दिन वीरवार को विशाल दंगल का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। संवाद