{"_id":"6215fd9e94074167fd1208c5","slug":"graduation-examinations-in-women-college-parade-from-march-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेटशीट जारी: महिला कॉलेज परेड में स्नातक की परीक्षाएं 14 मार्च से, दो चरणों में होंगी परीक्षाएं, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेटशीट जारी: महिला कॉलेज परेड में स्नातक की परीक्षाएं 14 मार्च से, दो चरणों में होंगी परीक्षाएं, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
Wed, 23 Feb 2022 02:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:56 PM IST
सार
कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड से होंगी। छात्र परीक्षा केंद्र में लिखने के लिए नीला स्याही वाला या बॉल पैन प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
jammu kashmir student
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला कॉलेज परेड में स्नातक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से ऑफलाइन शुरू होंगी। परीक्षा दिन के दो चरणों में होगी। पांचवें सेमेस्टर के साइंस व बीसीए संकाय के पहले चरण की परीक्षा 10 बजे और आर्ट्स व समाज विज्ञान संकाय की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। वहीं साइंस, बीसीए और बीकॉम के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मार्च से होंगी। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड से होंगी। छात्र परीक्षा केंद्र में लिखने के लिए नीला स्याही वाला या बॉल पैन प्रयोग कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिका के खाली बचे पन्नों को क्रॉस कर रद्द करना होगा।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका पर छात्र किसी भी प्रकार का चिह्न नहीं लगाएंगे। अधिसूचना के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्र परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो सकेंगे। बिना मास्क पहने किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कोरोना की पाबंदियां हटते ही कॉलेज में पहली बार ऑफलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। छात्रों को कॉलेज प्रशासन की ओर से कोरोना के तमाम प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।