{"_id":"91eaf36fa20d367fb6a54268dfba8277","slug":"govt-solve-to-employees-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्रों और कर्मचारियों के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार को पीएचई मंत्री शामलाल शर्मा से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
वाटर वर्कर्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उनको कर्मचारियों की मांगों पर आधारित ज्ञापन सौंपा और वेतन, डेलीवेजरों को नियमित करने और 1973 के एसआरओ 149 को लागू करने सहित कई मांगों को उनके सामने रखा।
विज्ञापन
अखनूर के सीमांत क्षेत्र रजवाल के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पाक गोलाबारी की वजह से बने हालात की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सरकार राहत शिविरों में लोगों को सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला जमीन देने के लिए भी सरकार व्यापक योजना पर काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग में डेलीवेजरों की सूची को सरकार को सौंपा जा चुका है।
उन्होंने पीएचई एसोसिएशनों से कहा कि वह आपसी समन्वय से काम करें, ताकि रियासत के लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने और जायज मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया।